हम सभी इंसान एक ही मिट्टी का मूरत हैं हम जैसा करते हैं हमें परिणाम वैसा ही मिलता है: अजीत तिवारी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला अपने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सहयोग राशि दिया। पुजा कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें गर्मजोशी के साथ फूल माला एवं चुनरी ओढ़ा कर स्वागत किया। मौके पर मुखिया अरविंद शुक्ला ने कार्यक्रम के संबोधन में कहा कि सभी जाति धर्म के लोग किसी भी त्योहार हो उसे मिलजुल कर मनाएं आपसी प्रेम को बरकरार रखें।
वहीं उन्होंने कहा की ये कोई राजनीति मंच नहीं है लेकिन दो शब्द बोलने का मौका मिला है तो अच्छा ही चीज बोलना चाहिए जिससे समाज को सीख मिले।
समाज में शराब रूपी शैतान दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेते जा रहा है उसे हम सभी को रोकना होगा सभी जगहों पर देखने को मिल रहा है कि अब तो छोटे-छोटे बच्चे भी खुलेआम नशा करना शुरू कर दिया है चाहे वह किसी भी जाति का हो।
बच्चे जब अभी से ही नशा करेंगे नशा करने के बाद उन्हें पता ही नहीं चलेगा कि हम सही कर रहे हैं या गलत कर रहे हैं।
आज देखने को मिल रहा है कि लोग पूजा-पाठ से दूर भागते जा रहे हैं और धर्म विरोधी बातें कर रहे हैं ऐसा नहीं करें इससे आपकी प्रेम का पतन हो रहा है उसे विलुप्त होने से बचाएं।
मौके पर सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी ने कहा कि हम सभी इंसान एक ही मिट्टी का मूरत हैं हम जैसा करते हैं हमें परिणाम वैसा ही मिलता है।
इसलिए ऐसा करके इस जग से जाएं की जाने के बाद भी लोग हमारे नाम से प्रेरणा लेकर सही रास्ते पर चलने को विवश हो जाए।
हमारा काम सिर्फ यह नहीं है कि हम अपने लिए जिएं नहीं हमें दूसरों को भी सही रास्ते दिखाना है धर्म चाहे किसी भी जाति का हो उसके धर्म में होने वाले त्योहार को मिलजुल कर मनाएं शांति और सौहार्द के साथ यही मानव होने का कर्तव्य है।
वहीं वरिष्ठ समाजसेवी पीताम्बर सिंह ने शायराना अंदाज में कहा कि “मज़हब नहीं सिखाता है आपस में बैर रखना’ एक साथ रहकर ईस जग में संग प्रेम का रस है चखना।
धर्म जाति समुदाय से ही राजनीति उत्पन्न होती है इसलिए हम सभी को किसी भी फैसले को सोच समझकर लेना है नहीं तो बाद में सब-कुछ पछतावे में बदल जाता है और चाहकर भी कुछ कर नहीं पाते हैं।
मौके पर नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड के 20सुत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा ने सभी को दुर्गा पूजा दशहरा का शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहुत मुश्किल से मानव तन में जन्म होता हैं और यहां आकर सब भूल जाते हैं।
हमे किसी भी समुदाय का त्योहार हो उसे मिलजुल कर मनाना चाहिए किसी से बैर नहीं रखना चाहिए हम सभी यहां कर जो भी अर्जित करते हैं धन संपत्ति सब यही रह जाता है सिर्फ साथ में अच्छाई का नाम जाता है।
जिसे जो पसंद है स्वतंत्र है वो करें लेकिन जो भी करना है वह लीगल चीज करें अपने आस-पड़ोस में हो रहे बुराइयों को मिटाने का प्रयास करें। आप सही काम करेंगे लेकिन गलत कहने वाला ज्यादा और सही करने वाला कम मिलेगा इसलिए इस बात की चिंता ना करें अब सही रास्ते पर आगे बढ़ते जाएं एक न एक दिन कामयाबी कदम चूमेगी।
लेस्लीगंज थाना के एएसआई अरुण बाबरी ने कहा कि सभी पूजा कमेटी सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए दुर्गा पूजा त्योहार को मनाएं प्रशासन आपके साथ 24 घंटे मुस्तैद है।
मौके पर सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी, 20सुत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा, सचिव राजू राय, महेंद्र शुक्ला, बिगावन शुक्ला, सुशील तिवारी, मिथलेश यादव, दयाल गिरी, विवेका गिरी नन्दू सिंह, रेखा सिंह, अवधेश राम, प्रित यादव, दीपक यादव, सुरेन्द्र भुईयां, रवि ठाकुर, मनिष ठाकुर, कमेश राम, रामलगन रवि, अजय राम, संतोष यादव, रविन्द्र गिरी, विरेन्द्र राम, सचिता तिवारी, पिंटू साव, अखिलेश यादव, विरेन्द्र यादव, आलोक शुक्ला, रिशु शुक्ला, विरेन्द्र पासवान, राजेन्द्र पासवान, सुमंत गिरी, राजीव मिश्रा, विश्वनाथ सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, कारो गिरी, अनिल सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, आर्यन कुमार, प्रसाद मांझी, अशोक गिरी, लालू यादव, दीपक गिरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।