धर्म कोई भी हो विभेद करना नही सिखाता है बल्कि सभी को एक सूत्र में पिरोकर एक साथ जीना सिखाता है : बबन कुमार सिंह।

पलामू न्यूज Live//बालूमाथ निवासी समाजसेवी बबन कुमार सिंह ने नीलाम्बर पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) के विभिन्न पूजा पंडालों का परिभ्रमण कर माता रानी का आशीर्वाद लिया और अपने स्तर से सहयोग राशि दिया। वहीं पंडाल भ्रमण के दौरान प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों ने उन्हें फूल माला से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शक्ति का स्रोत प्रकृति है सनातन परंपरा में सभी पूजा प्रकृति आधारित ही है हम सभी को प्रकृति से बहुत कुछ सीखना चाहिए धर्म कोई भी हो विभेद करना नही सिखाता है। बल्कि सभी को एक सूत्र में पिरोकर एक साथ जीना सिखाता है इसी कड़ी में हिंदुओं का सनातन धर्म भी आता है इसमे शारदीय नवरात्र की विशेष महत्व होता है जिसमे शक्ति की आराधना किया जाता है। जहां शक्ति है वहीं शांति और विद्या है अशांत माहौल में कोई भी कुछ नही कर सकता श्री सिंह ने कहा कि जब तक हम जिंदा है आप सभी से जुड़े रहेंगे हर किसी के सुख दुःख में शामिल होते रहेंगे, जितना संभव होगा अपने स्तर से समाधान करने का प्रयास करूंगा। मातारानी की कृपा दृष्टि हमारे साथ-साथ पूरे क्षेत्र पर बनी रहे त्योहार का आनन्द तभी मिलता है जब चारों तरफ सुख शांति स्थापित रहे इस बार की दुर्गा पूजा में विधानसभा का चुनाव करीब है। इसलिए बहुत सारे लोग जनता से जूड़ने और पंडाल-पंडाल घूमने एवं चंदा देने का काम कर रहे हैं। इसलिए हमें भी उस श्रेणी में रखकर आकलन मत कीजिए हमे चुनाव नही लड़ना है किन्तु हम आपके हर सुख दुःख में शामिल रहूंगा। इस अवसर पर वे लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लगभग सभी पूजा पंडालों में घूम-घूमकर मातारानी का दर्शन किया और दुर्गा पूजा कमेटी को आर्थिक सहयोग भी किया। मौके पर मौसम सिंह, डंडार पंचायत के मुखिया गुड्डू कुमार सिंह, नवीन सिंह, जितेंद्र सिंह, राहुल सिंह रोशन, भीम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें