पलामू में ईट भट्टा संचालक के खिलाफ डीएमओ ने किया प्राथमिकी दर्ज, चलंत चिमनी भट्टा में 3 लाख पक्का ईट एवं एक टन कोयला को किया जब्त।

पलामू न्यूज Live//पलामू उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने अवैध रूप से संचालित हो रहे चलंत चिमनी ईट भट्ठा के खिलाफ शनिवार को कड़ी कार्रवाई किया है। पलामू जिले के नावा जयपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तिसिबार मौजा में अवैध रूप से संचालित हो रहे चंलत चिमनी ईट भट्टा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चंलत चिमनी भट्टा में 3 लाख पक्का ईट एवं एक टन कोयला को जब्त किया है। साथ ही डीएमओ आनंद कुमार ने थाने में मिथलेश साव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि अवैध ईट भट्टा संचालकों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें