भारतीय टीम पर चैम्पियन बनते हि होने लगी पैसों की बरसात, बीसीसीआई ने किया 125 करोड़ रुपये देने का ऐलान।

पलामू न्यूज Live//भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की इस जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम के लिए बड़ा ऐलान किया है। जय शाह ने बताया है कि अब भारतीय टीम को बतौर प्राइज मनी 125 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए जय शाह ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को भी बधाई दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने इस पूरे टी20 वर्ल्ड कप सीजन में शानदार खेल दिखाया है साथ ही दृढ़ संकल्प और खेल भावना का भी प्रदर्शन किया है।

जय शाह ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा।

जय शाह ने पोस्ट में लिखा कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़। संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है, इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाई।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें