पलामू में चयतन्या माइक्रो फाइनेंस कर्मी के साथ हुई लूट-पाट, कलेक्शन के वक्त हुई थी किसी से नाॅक-झोक।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत गोइंदी में चयतन्या माइक्रो फाइनेंस के कर्मी चांदनी कुमारी के साथ क्षेत्र से पैसा कलेक्शन कर आने के क्रम में कुछ नकाबपोश अपराधियों ने मारपीट कर लूट-पाट किया है। अपराधियों ने मंगल सूत्र, मोबाइल सहित लगभग 81,000 से भी ज्यादा रुपए का छिनतई किया है। वहीं भुक्तभोगी फाइनेंसर कर्मी चांदनी कुमारी ने बताई की मैं गोइन्दी से मंगलवार को कलेक्शन कर के आ रही थी तभी पुल से आगे गड्ढे पार करने के बाद गरगाटिया के पास चार नकाबपोश अपराधियों ने मेरे सामने आकर गाड़ी खड़ा कर दिया। ये सब देखकर मेरी होश उड़ गई वे चारो मेरे बाल पकड़ कर मार पीट करने लगे मेरे पास से गले का मंगल सुत्र मोबाइल और कलेक्शन का सारे पैसे को लेकर रफूचक्कर हो गए। पहचान के रूप में चांदनी ने बताई की एक लड़के का मुंह खुल गया था जिसे मैं देखी उसके चेहरे पे कटे का निशान है। साथ ही चांदनी ने बताई कि गोइंदी कलेक्शन सेंटर पर मुझे कुछ लोगों से नॉक झोंक हुई एवं धमकी भी दिया गया था उस व्यक्ति का नाम है मिलवा देवी पति श्रीनाथ साव इस घटना से फाइनेंस कर्मियों में आक्रोश है घटना में चांदनी कुमारी की गाड़ी भी छतिग्रस हुई है। वहीं चयतन्या इंडिया माइक्रो फाइनेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जानकारी मिलते ही मैं 112 इमरजेंसी नंबर पे कॉल किया फिर नजदीकी पुलिस स्टेशन थाना पिपराटांड में जानकारी दिया। जानकारी के बावजूद भी थाना से कोई जवाब नही मिला नही घटना स्थल पर कोई जांच हुई फिर मैं चांदनी कुमारी कि स्थिति को देखते हुए सरकारी हॉस्पिटल पांकी लाया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के बाद मरीज को खतरे से बाहर बताए है। इस घटना के बाद तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द जो भी दोषी होगा उसके उपर जांच कर करवाई कि जाएगी।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें