बिजली विभाग के पदाधिकारीयों कि लापरवाही से पलामू में हो रही है बिजली की समस्या:बिट्टू पाठक।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में बिजली विभाग के GM को पलामू की बिजली की समस्या को लेकर मंगलवार को ज्ञापन सौंपा गया। उसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार है। झारखंड सरकार की प्राथमिकता है उत्तम बिजली का व्यवस्था लोगों को मिले मगर पलामू जिला में पदाधिकारीयों कि लापरवाही के कारण लोगों को इस भीष्म गर्मी में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से आम लोग परेशान हैं जो बहुत दुखद है। पदाधिकारीयों को समझना चाहिए इस भीष्म गर्मी से लोग परेशान हैं बिजली की आंख मिचौली बिजली कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। पलामू जिला में रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है एक दिन में 8 से 10 बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इस गर्मी में छोटे-छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। जीएम साहब को निम्नलिखित 10 मांगों पर ध्यान आकर्षित करा रहा हूं बरसात आने वाला है इसलिए जल्द से जल्द समस्याओं को समाधान करें। मौके पर प्रदेश सचिव पूर्णिमा पांडे, मिथिलेश सिंह, गिरजा राम, जितेंद्र कमलापुरी, अजय साहू, सच्चिदानंद मिश्रा, देवांग शुक्ला, सौरव पांडे, संतोष गुप्ता, अनिल सिंह, सुरेंद्र सिंह, खुर्शीद आलम सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts