लेस्लीगंज बनुआ के अमित ने किया आईएससी जिला टॉप तो प्रश्न होकर समाज सेवी दीपक गिरी ने किया सम्मानित।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत दारूडीह पंचायत के बनुआ गांव निवासी सत्येंद्र मेहता के सुपुत्र अमित कुमार मेहता ने 12वीं आईएससी में झारखंड में चौथा स्थान और पलामू जिला में प्रथम स्थान लाकर अपने क्षेत्र अपने पंचायत अपने गांव का मान सम्मान बढ़ाया है।

वहीं हरतुआ पंचायत समिति सदस्य पति सह समाजसेवी दीपक गिरी ने ये खबर सुन प्रश्न हुए और उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित किया और आगे ऐसे बच्चों को हर संभव मदद करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ओ शेरनी का दुध है जो पियेगा ओ दहाड़ेगा इसका साक्षात प्रमाण अमित कुमार मेहता ने साबित करके दिखा दिया की एक किसान का बेटा अपने मेहनत लगन और परिश्रम से जो करके दिखाया है बहुत ही सराहनीय है। साथ ही आगे श्री दीपक ने कहा कि हम सभी बच्चे बच्चियों से भी आग्रह करना चाहता हूं कि आप सब मन लगाकर पढ़ें और अपने मां-बाप अपने गांव अपने जिले राज्य का मान सम्मान को बढ़ाएं आपकी जो लक्ष्य है वह अवश्य पूरा होगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें