पलामू लोकसभा सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अभय कुमार ने नाम वापस लिया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के कचहरी प्रांगण में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह, कृष्ण मुरारी दुबे, जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, लोकसभा उम्मीदवार अभय कुमार भूइंया, किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह चेरो, उपाध्यक्ष आलोक कुमार तिवारी, नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, नसीम राइन ने एक प्रेस ब्यान जारी किया है। जिसमें संयुक्त रूप से प्रकाशित ब्यान में उन्होंने कहा है कि पार्टी के महासचिव के हस्ताक्षर से पलामू लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अभय कुमार को उम्मीदवार बनाया गया था। जिस नामांकन में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भालचंद्र कांगो एवं राज्य सचिव महेंद्र पाठक भी उपस्थित रहे। बाद में बिहार पार्टी एवं केन्द्र के पदाधिकारियों की बैठक में पलामू संसदीय क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला लेकर पलामू को सूचित किया गया। जिसमें महासचिव डी राजा के द्वारा पलामू संसदीय क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार अभय कुमार का नामांकन वापस लेने का निर्देश दिया निर्देश के आधार पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अभय कुमार ने नामांकन वापस लिया। साथ ही पलामू जिला के पदाधिकारी ने लोकसभा चतरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन कुमार को पूरी ताकत से मदद करते हुए उनकी जीत दिलवाने का संकल्प लिया। आम जनता से अनुरोध है कि चतरा लोकसभा संसदीय सीट से भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन कुमार को समर्थन देकर विजयी बनाएं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts