यज्ञ का धुआं जहां तक जाता है वहां तक वातावरण प्रदुषण मुक्त हो जाता है : रूद्र शुक्ला।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के पांकी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत नीलांबर पीताम्बरपुर प्रखण्ड के झरकटिया सती पोखर रामाननद डबरा में स्थित भव्य रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस रुद्र महायज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रत्याशी पांकी विधान सभा कांग्रेस के नेता रुद्र शुक्ला शामिल हुए उन्हें रूद्र महायज्ञ कमिटी ने युवा नेता को माला पहना कर स्वागत किया। वहीं युवा नेता रुद्र शुक्ला ने कहा कि झरकटीया सती पोखर पर हो रहे रुद्र महायज्ञ में मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ यज्ञ कमिटी को दिल से धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं। यहां पर ये रुद्र महायज्ञ होने से नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) प्रखंड सहित पूरे पांकी विधान सभा में सुख समृद्धि शांति कायम होगा साथ ही महादेव की कृपा से यहां के नवजवानो के हाथो में रोजगार आयेगा महा रुद्र का आशिर्वाद सदैव सब पर बना रहे। झरकटीया सहित पूरे विधान सभा में यज्ञ होता रहे जिससे पूरा वातावर्ण शुद्ध रहे, यज्ञ के धुआं जहां तक जता है वहां तक वातावरण प्रदुषण मुक्त हो जाता है। इस कार्यक्रम में युवा नेता के साथ श्री दिनेश तिवार, हरतुआ पंचायत समिति प्रतिनिधि सह समाजसेवी दीपक गिरी, श्री जय राम तिवारी, श्री अक्षय तिवारी, श्री प्रमोद गिरी, कुन्दन शुक्ला, पप्पू पाण्डेय, मंटू पांडेय, इंद्रदेव तिवारी सहित अन्य कई गन्यमान लोग शामिल रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts