मेदिनीनगर में पलामू फोटो एसोसिएशन के द्वारा किया गया “होली मिलन समारोह” का आयोजन,खुब उड़ाए गए अबीर और गुलाल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के मेदिनीनगर में पलामू फोटो एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को शहर के गीता भवन स्थित दुर्गा मंडप में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जमकर रंग-गुलाल उड़े। इसमें शामिल लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाई दी। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर स्टूडियो संचालक शामिल हुए। पलामू जिला का पलामू फोटो एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा ने फोटोग्राफरों को संबोधन करते हुए कहा कि कैमरा कोई बड़ा या छोटा, महंगा या सस्ता नहीं होता है कैमरा को अपने आप का अंग माने और समाज को बेहतर कर के दिखाए। उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्यों के लिए हमेशा सेमिनार का भी आयोजन किया जाता है जिसमें बाहर से आए कैमरा इंस्ट्रक्टर फोटोग्राफरों को कैमरा के बारे में जानकारी देते हैं बहुत जल्द फिर एक सेमिनार का आयोजन फोटोग्राफरों के बीच कराया जाएगा। मौके पर विजय कश्यप, प्रेस प्रकाश, अनुज कुमार, करूणा करण, उमेश कुमार, अमन खत्री, राजा गुप्ता, बसंत, प्रमोद, चंदन, अखिलेश सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें