देश को बचाने के लिए छात्र-नवजवानों को आगे आना जरूरी है हम छात्र नौजवानों की इस लड़ाई के साथ हैं : चंपई सोरेन।

पलामू न्यूज Live//रांची झारखंड पिछले 10 सालों में शिक्षा रोजगार के नाम पर मोदी सरकार ने केवल धोखा दिया है। झारखंड में लोहा, कोयला, जल विद्युत प्राकृतिक संसाधनों को केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र को दे दिया गया लेकिन बहाली ठप है। मोदी सरकार का हमला केवल जनता के रोजी-रोटी तक ही सीमित नहीं है। आज लोकतंत्र संविधान, कोर्ट, चुनाव आयोग और अब तो संसद को भी सरकार के इशारे पर नचाया जा रहा है। भाजपा देश में धर्म, जाति, सांप्रदायिक, मंदिर मस्जिद जैसे सवालों को चुनावी एजेंडा बनाते रही है। इस बार भी भाजपा पूरी कोशिश कर रही है ताकि जनता के सवाल गौण हो जाए। देश में छात्र युवाओं के मुद्दे पर चुनाव हो इस लिहाज से देश भर के छात्र युवाओं ने मोदी सरकार के 10 साल यंग इंडिया के 10 सवाल जुमला नहीं जवाब दो, 10 साल का हिसाब दो नारे के साथ 28 फरवरी को जंतर मंतर दिल्ली में यंग इंडिया के द्वारा रैली आयोजित की जाएगी। इसी को लेकर आज झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से भाकपा माले विधायक विनोद सिंह, आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ एवं छुटूराम महतो ने मुख्यमंत्री से मिलकर रैली को समर्थन देने एवं आगामी लोकसभा चुनाव में छात्र-युवाओं के एजेंडे पर इसके लिए यंग इंडिया चार्टर 2024 सौंपा। वहीं मुख्यमंत्री ने इस रैली को समर्थन दिया एवं उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में छात्र युवाओं का मुद्दा उनकी पार्टी का प्रमुख एजेंडा बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को बचाने के लिए छात्र-नवजवानों को आगे आना जरूरी है हम छात्र नौजवानों के इस लड़ाई में साथ हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें