पलामू जिला कुशवाहा महासभा के द्वारा सूदना में चक्रवर्ती सम्राट अशोक के मूर्ति का अनावरण किया गया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पलामू सुदना स्थित बायपास रोड बैरिया के कुशवाहा भवन में 22 अक्टूबर 2023 को चक्रवर्ती सम्राट देवा नाम प्रियदर्शी सम्राट अशोक का मूर्ति स्थापित किया गया। जहां कुशवाहा महासभा पलामू के संस्थापक डॉ श्याम बिहारी महतो के कर कमलों द्वारा मूर्ति का अनावरण किया गया। बतादें कि श्री बाल गोविंद महतो पिता स्वर्गीय परमेश्वर महतो ग्राम हिसरा बरवाडीह के द्वारा मूर्ति दिया गया है। मौके पर पलामू जिला कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष श्री अजीत कुमार मेहता ने कहा कि पलामू जिले के समस्त कुशवाहा समाज सम्राट अशोक को अपने पूर्वजों कि आदर्श के रूप में मानती है। उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज को एक नई दिशा मिले इस प्रयास में सतत कोशिश जारी है। अपने समाज के सभी लोगों से शिक्षा में गुणात्मक सुधार कर आगे बढ़ाने की जरूरत है कार्यक्रम का संचालन महासभा के सचिव श्री भोला महतो ने की। इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में दिलकेश्वर राम कुशवाहा, जंगली महतो, ईश्वरी महतो , रामप्यारी महतो, शिवप्रसाद महतो, राजेश्वर महतो, नकुल महतो आदि की भूमिका अहम है। पूर्व प्रमुख तरहसी के अमुक प्रियदर्शी, पाल समाज के जिला अध्यक्ष रवि पाल जी, झुबल राम जी, मौर्य सेना के रवि रंजन जी, डांगी महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम क्षेदी सिंह कुशवाहा, अखिलेश्वर मेहता, निरंजन मेहता, नंदकिशोर मेहता, टाइगर रोशन आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया। वहीं सम्राट अशोक के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को चरितार्थ करने का सुझाव दिया मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें