लेस्लीगंज रविदास महासभा प्रखंड स्तरीय सामूहिक बैठक भवन बनाने के लिए भूमि किया एग्रीमेट, सहयोग राशी जमा करने के लिए कमेटी ने लोगों से किया अपील।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) रविदास महासभा का प्रखंड स्तरीय बैठक 22 अक्टूबर 2023 को बस पड़ाव के पास हुई संपन्न। जिसकी अध्यक्षता लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष मान्यवर सरजू राम और संचालन शिक्षक अरविंद कुमार राम के द्वारा किया गया। प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी व सचिव मान्यवर विश्वनाथ राम के द्वारा जानकारी दी गई की पूर्व की बैठक के प्रस्ताव के अनुसार जमीन क्रय करने का निर्णय लिया गया था। जिसके आलोक में 17 अक्टूबर 2023 को 3.75 डीसमील यानी एक कट्ठा भूमि प्रखंड रविदास महासभा लेस्लीगंज के नाम पर एग्रीमेंट कर लिया गया है जिसकी राशि जमीन कर्ता को अभिलंब देना आवश्यक है। वहीं रविदास परिवार के सम्मानित पदाधिकारी कर्मचारी बुद्धिजीवी साथियों से प्रखंड कमेटी तन मन धन के लिए प्रार्थना व आर्थिक सहयोग करने की गुजारिश करती है। ताकी बाबा साहब और बहुजन महापुरुषों के सपनों को पूरा करने में हम सबों का सहयोग सार्थक हो सके। इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मान्यवर सरजू राम, सचिव विश्वनाथ राम, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार राम, वीरेंद्र राम, उपाध्यक्ष मनोज राम, पूर्व मुखिया जुरू पंचायत अरविंद राम, भरत राम, विपिन राम, पंकज कुमार, प्रेम राम, वशिष्ठ कुमार, महेश कुमार, राहुल कुमार, विनय राम, देवानंद राम, सुनील राम, बिंदेश्वर राम, संतोष राम सहित प्रखंड, पंचायत से आए हूए अन्य कई लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें