कन्या सोशल वेलफेयर फाउंडेशन पलामू ने तिन वर्षों में किया मुकाम हासिल धूम-धाम से मनाया 3रा वर्षगांठ।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के मेदिनीनगर पुलिस लाइन मेजर मोड़ स्थित प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजन कर कन्या सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के 3रा वर्षगांठ बड़े हीं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं इस कार्यक्रम को डाल्टनगंज विधायक माननीय श्री आलोक चौरसिया संस्था के निर्देशक मिथिलेश कुमार मालाकार, सहायक निदेशक डॉ.सुदर्शन मेहता, संतोष कुमार सहित कई क्षेत्रीय प्रबंधक के उपस्थिति में पूजा अर्चना कर केक काट कर मनाया गया। इस संस्था के निर्देशक ने संस्था के तिन साल का उपलब्धियां बताई वहीं कहा कि सामूहिक विवाह या जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में घरेलू उपयोग विदाई सामग्री या महिला सशक्तिकरण के दिशा में आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई प्रशिक्षण, कटाई, बुनाई का प्रशिक्षण कराई जाती है।
मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक श्री आलोक चौरसिया ने संस्था के कार्य को सराहा संस्था के उद्देश्य बाल विवाह, दहेज प्रथा, प्रताड़ना, भ्रूण हत्यापर रोक लगाना एवं महिला सशक्तिकरण को प्रत्साहित करना समाज मे कुर्तियां दूर करने के लिए संस्था के द्वारा जागरूक किया जा रहा हैं।
संस्था के सहायक निदेशक डॉ मेहता ने बताया की संस्था ने बिगत 3 वर्ष में महिला सशक्तिकरण के दिशा में अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा की है, इन 3 वर्षों मे संस्था ने सैकड़ो कन्याओं को निबंधित कर कन्याओं को सामूहिक विवाह जरुरतमंद कन्याओं के विवाह स्थल पर विदाई सामग्री उपहार पहुंचाई जाती हैं जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, समाज सेवी शुभम प्रसाद, विवाह जांच पदाधिकारी रौशन कुमार, अवधेश कुमार, अनूप कुमार तिवारी, गिरेन्दर सिंह, सुनील प्रजापति, शिवलाल कुमार सिंह, सुशीला देवी, मनोज मेहता, अवधेश कुमार, उर्मिल देवी, मंदीप पासवान, नेहा देवी, शिव शंकर सिंह, श्याम लाल सिंह, विक्रांत कुमार, संतोष विश्वकर्मा, हृदया देवी, प्रतिमा देवी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।