नगर निकायों में प्रकाश व्यवस्था के लिए विभाग का अहम फैसला,दुधिया रोशनी से जगमग होंगे राज्य के सभी नगर निकाय।

पलामू न्यूज Live// बिहार राज्य के पटना के सभी पुराने तथा नवगठित नगर निकाय क्षेत्र दुधिया रोशनी से जग मगाएगा। इस संबंध में नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को एक निर्देश जारी कर शीघ्र कदम उठाने को कहा है। नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूनीश चावला ने बताया कि बिहार के सभी नवगठित एवं क्षेत्र विस्तारित नगर निकायों, तथा जिन नगर निकायों में EESL के साथ पूर्व से किए गए करारनामा की अवधि अंतिम चरण में है। वहां आवश्यकता नुसार समुचित प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए अब नगर निकाय ही पूरी तरह सक्षम है, इस सिलसिले में नगर विकास एवं आवास विभाग ने सभी नगर आयुक्तों, सभी नगर परिषद तथा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र लिखकर यह स्पष्ट किया गया है। स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए षष्टम राज्य वित्त आयोग 15वें वित्त आयोग एवं आंतरिक संसाधन मद की राशि से नियमानुसार “जेम पोर्टल” के माध्यम से एलइडी स्ट्रीट लाइट की खरीद एवं स्थापना का कार्य किया जा सकता है। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त दिशा-निर्देश राज्य के सभी नगर निकायों के लिए लागू होंगे एवं राज्य के सभी नगर निकायों में नियमानुसार ‘जेम पोर्टल’ के माध्यम से एलइडी स्ट्रीट लाइट के साथ आवश्यकतानुसार पोल एवं अन्य उपस्करों का क्रय एवं अधिष्ठापन का कार्य किया जा सकता है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इससे नगर निकायों को अपने तरीके से अपने इलाके में प्रकाश व्यवस्था करने की छूट प्राप्त होगी जिसका लाभ नागरिकों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि नगर विकास विभाग नगर निकायों को सशक्त करने की दिशा में शीघ्र ही कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लेने वाला है ताकि नगर निकाय अपनी आवश्यकता की पूर्ति सहज तरीके से कर सकें।

पलामू न्यूज Live

“पटना से प्रेम सिन्हा का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें