झारखंड क्रांति मंच के पलामू जिला महासचिव व विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बलराम रवि को मनोनीत किया गया: शत्रुघ्न कुमार शत्रु।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि विश्रामपुर प्रखण्ड के झगरुवा ग्रामवासी श्री बलराम रवि को झारखण्ड क्रांति मंच के पलामू जिला इकाई का महासचिव सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया है। ज्ञातव्य है कि आज मेदिनीनगर में मंच के जिलाध्यक्ष विजय राम, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम, केन्द्रीय महासचिव विश्वनाथ राम व चैनपुर इकाई के महासचिव यासीन अंसारी की उपस्थिति में मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने न्यूक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है। साथ ही आशा प्रकट किया कि बलराम रवि जी के नेतृत्व में जिला के साथ ही विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में झारखण्ड क्रांति मंच का नाम केवल जमीनीस्तर पर विस्तार होगा। बल्कि समय-समय पर आन्दोलनात्मक गतिविधियों में भी इजाफा होगा। इस अवसर पर मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम, महासचिव विश्वनाथ राम, जिलाध्यक्ष विजय राम के अलावा केन्द्रीय सचिव सह लेस्लीगंज की पूर्व जिला पार्षद निर्मला कुमारी, केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख रेणु देवी, केन्द्रीय महासचिव बुद्धिनारायण पासवान, केन्द्रीय सचिव सत्येन्द्र ठाकुर। केन्द्रीय संयुक्त सचिव राणा सिंह चौहान आदि ने बलराम रवि के महासचिव सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में मंच के सांगठनिक व आन्दोलनात्मक गतिविधियों को काफी मजबूती मिलेगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें