पलामू को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य चलाने व भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन पर चर्चा हेतू 6 अगस्त को जेकेएम की बैठक होगी-विजय राम।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि आगामी 6 अगस्त 2023 दिन रविवार को मेदिनीनगर जी०एल०ए० काॅलेज के गेट स्थित। मंच के केन्द्रीय महासचिव विश्वनाथ राम के आवास पर प्रातः 11 बजे से झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय,जिला व प्रखण्ड कमिटी के वरीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न होगी। उक्त बैठक में मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विज्ञप्ति में उन्होंने बताया है कि उक्त बैठक में पलामू को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य चलाने, जमीनीस्तर पर फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने समेत। जल, जंगल, जमीन बिजली, पानी, शिक्षा व चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सरकारी तंत्र की विफलता के सवाल पर आन्दोलन करने पर विचार किया जाएगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें