मेदिनीनगर डी.ए.वी की खुशी गुप्ता दिल्ली के परेड में होंगी शामिल ये गायन में प्रथम स्थान लाई है।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित डी.ए.वी प्रबंध कर्ता समिति नई दिल्ली के प्रधान आर्यरत्न पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी एवं आर्यवीर डॉक्टर जे.पी. शूर डायरेक्टर पी.एस-1 के आशीष की छत्रछाया में संचालित एम. के. डी. ए.वी. पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर की नवीं कक्षा की छात्रा खुशी गुप्ता को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस 2024 की परेड में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस विद्यालय के छात्र 44वीं झारखंड बटालियन एन.सी.सी की तरफ से 37वीं झारखंड बटालियन एन.सी.सी द्वारा आयोजित एन.आई.टी परिसर जमशेदपुर में 19 जुलाई से 28 जुलाई 2023 तक कैंप में भाग लेने हेतु गए थे। सभी छात्रों ने पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए अपना उत्तम योगदान दिया। विद्यालय की नवीं कक्षा की छात्रा खुशी गुप्ता जिनका रेजिमेंटल नंबर JH22JWA 311080 एवं रेंक CDT है ये गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है उन्हें अगले कैंप के लिए 15 सितंबर से 24 सितंबर 2023 बरौनी बिहार जाना है इनका चयन आर.डी.सी. के लिए हुआ है। विद्यालय के दूसरे छात्र अंशू राज जिनका रैंक है CDT एवं रेजिमेंटल संख्या JH 22 JDA 311060 है ये फायरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। यह सभी छात्र कर्नल अमिताभ मुखर्जी के निर्देशन में कैंप में भाग लेने के लिए गए थे आज की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में सभी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन.खान ने बताया कि एम.के.डी.ए.वी के अब तक के इतिहास में राष्ट्रीय स्तर की परेड में शामिल होने वाली छात्रा खुशी गुप्ता ने एक नया इतिहास रचा है। यह अवसर बहुत ही कम लोगों को प्राप्त होता है मेदिनीनगर से राष्ट्रीय फलक पर दिल्ली परेड में शामिल होना छात्रा खुशी एवं विद्यालय दोनों के लिए गौरव की बात है। मैं खुशी और उनके माता-पिता,एन.सी.सी में साथ गए शिक्षक डॉ.राजेंद्र राणा सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं मैं खुशी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें