पति के मौत के बाद दो महिलाओं को जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो-दो लाख रु. का चेक वितरण किया गया।

पलामू न्यूज Live//तरहसी प्रखंड के पंचायत सुग्गी अरका गांव निवासी दिलीप कुमार मेहता की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत नॉमिनी मृतक की पत्नी रंजू देवी को दो लाख रूपये चेक के माध्यम से भुगतान किया गया। वहीं तरहसी सोनपुरा गांव निवासी अनिरुद्ध भुईयां की हार्ट अटैक से मौत हो जाने के कारण उसकी नॉमिनी पत्नी मंजू देवी को भी इस योजना का लाभ मिला उन्हें भी 2 लाख का चेक प्रदान किया गया। बतादें की भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक शशि शेखर वर्मा के द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को दोनों मृतक के आश्रितो को दो-दो लाख का चेक वितरण किया। वहीं B.M श्री वर्मा ने कहा कि लोग खाता खुलवाने के साथ- साथ जन कल्याणकारी योजना का भी लाभ लें ताकि भविष्य में इसी तरह का नुकसान की भरपाई की जा सकें। उन्होंने कहा की सभी व्यक्ति अपना खाता खुलवाते समय बीमा जरूर कराएं ताकि जिंदगी खत्म होने के बाद आपका परिवार अपने-आपको अकेला महसूस ना करें और अच्छा से कुछ रोजगार कर अपने और अपना बच्चों को भरण-पोषण कर सकें। वहीं तरहसी CSP संचालक अनुज प्रसाद व सुनील साहू ने बताया कि मंजू देवी और रंजू देवी को उनके पति की मौत के बाद जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो-दो लाख का चेक दिया गया है। मौके पर फील्ड ऑफिसर मनीष पांडे, हाउस कीपिंग बाबूलाल, सीएसपी संचालक अनुज प्रसाद, सुनील साहू ,अभिमन्यू कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य और भी लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी संवाददाता:उदित कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें