कुरान पाक दुनिया का सबसे पवित्र और सच्ची किताब है जिस पर लोगों को अमल करना चाहिए-मौलवी ताजिम।

पलामू न्यूज Live//नीलाम्बर- पीताम्बरपुर के कोटखास मोहल्ला स्थित छोटी मस्जिद में तरावीह की नमाज में पवित्र कुरान संपन्न हुआ। जिसमें छोटी मस्जिद में हाफिज फैजान अंसारी ने तरावीह में सम्पूर्ण कुरान मजीद सुनाया।वहीं इस दौरान मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने भाग लिया और हाफिज व मौलाना को दुआएं और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नमाजियों को संबोधित करते हुए मौलाना ताज़िम ने कहा कि दुनिया में सबसे पवित्र और सच्ची किताब कुरआन पाक है। जिस पर लोगों को अमल करना चाहिए। जिसकी बराबरी किसी से नहीं की जा सकती है अल्लाह पाक स्वयं कयामत के दिन तक पवित्र कुरआन की रक्षा करेंगे। कुरआन की सुरक्षा का एक उदाहरण दुनिया भर में लाखों हाफिज हैं जिनके दिल में पवित्र कुरआन सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि बधाई उन माता-पिता को देना चाहता हूं जिन्होंने अपने बच्चों को हाफिज क़ुरआन की शिक्षा दिलाई है। साथ ही पवित्र महीने रमजान की ओर ध्यान आकर्षित करते हुऐ कहा की इस महीने में जितना हो सके इबादत की जाए। साथ ही कुरआन के पढ़ने और अल्लाह पाक के जिक्र करने की व्यवस्था की जाए। वहीं तरावीह की नमाज के दौरान कुरआन पढ़ने वाले हाफिज को नमाज पढ़ने वाले लोगों ने दुआओं, शुभकामनाओं सहित पुरस्कार भी दिया। इस मौके पर मस्जिद कमिटी के साथ सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“नीलाम्बर-पीताम्बरपुर: संवाददाता पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें