स्पेशल चेकिंग स्क्वॉड के सीआईटी बने बीएम पांडेय,पूर्व सीआईटी बी गंझू से लिया प्रभार।

पलामू-मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन डालटनगंज के वरिष्ठ टीटी इंस्पेक्टर बीएम पांडेय की दक्षता और कार्य क्षमता को देखते हुए रेलवे के आलाधिकारियों के द्वारा स्पेशल चेकिंग स्क्वायड का सीआईटी श्री बीएन पाण्डे को बनाया गया है। निवर्तमान सीआईटी बी. गंझू से प्रभार ग्रहण करने के बाद श्री पांडेय ने अपने आलाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए। कहा कि वे अपनी क्षमता के अनुसार अपने दायित्वों के निर्वहन में कोई कोताही नहीं करेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुविधा का भरपूर ख्याल रखते हुए अपनी पूरी ऊर्जावान टीम के साथ रेलवे के राजस्व के उपार्जन करने का जीतोड़ प्रयास करेंगे। ताकि जिन उम्मीदों को लेकर रेलवे के वरीय अधिकारियों ने दायित्व सौंपी है उसपर खरा उतरा जा सके। श्री पांडेय को सीआईटी बनने पर उनके शुभचिंतकों एवं सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसके लिए रेल के वरीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts