पलामू में फिल्म छतरी कि शूटिंग प्रारंभ,अच्छी फिल्म बनाने वालों को मिलेगी मदद-“एसपी”।

पलामू-मेदिनीनगर अच्छी फिल्म बनाने वालो को हर संभव मदद की जायेगी पलामू के कलाकारों में काफी संभावनाएं है उन्हे प्लेटफार्म की जरूरत है। मासूम आर्ट ग्रुप जिस मानवीय संवेदना को सहेज कर फिल्म बना रही है वो सराहनीय है। उक्त बातें पलामू के आरक्षी अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कही वे गुरुवार को शहर थाना में फिल्म छतरी के मुहूरत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने मुहूरत शॉट का केल्पिंग देते हुए गणपति पूजा में भी भाग लिया मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा बनाया जा रहा शॉर्ट फिल्म छतरी के लेखक पिंकू दुबे व निर्देशक बंटी दुबे है। मासूम के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा की पिंकू व बंटी दुबे पलामू के रहने वाले है जो मुंबई के फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पैठ बना चुके है। इस बार वे अपने घर में मासूम के साथ मिलकर फिल्म बना रहे है मुहूरत के मौके पर पिंकू दुबे व बंटी दुबे को सम्मानित किया गया। श्री पांडेय ने कहा की यह फिल्म मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी हुई है जिसे फिल्म फेस्टिवल को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है। इस फिल्म के सभी कलाकार पलामू के है जबकि डीओपी झारखंड के जाने माने कैमरामैन सुमित सचदेवा है प्रोडक्शन कैंट्रोलर बेलाल अंसारी हैं। फिल्म छतरी के मुख्य कलाकार सैकत चटर्जी,मुनमुन चक्रवर्ती,कामरूप सिन्हा,अमर भांजा,उज्वल सिन्हा,कनक लता तिर्की आदि है। फिल्म में एसपी के महत्वपूर्ण भूमिका में शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल अग्रवाल नजर आयेंगे फिल्म के आर्ट डायरेक्टर संजीत प्रजापति व असिस्टेंट डायरेक्टर अभिषेक कुमार है। फिल्म में गुलशन मिश्रा,सूरज शर्मा,प्रकाश कुमार,गिरिंद्र यादव,एमडी नसीम,सतीश कुमार,विवेक कुमार,अदनान कासिफ,अनीश गुप्ता,सिकंदर कुमार,आदित्य कुमार,आनंद गुप्ता,संजीव कुमार राम सहित करीब 30 कलाकार शामिल है। मुहुरत के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा,पूर्व सैनिक ब्रजेश शुक्ला,कवि हरिवंश प्रभात रंगकर्मी संजीव सिंह आदि मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें