भारत के प्रधानमंत्री 2024 में राहूल गांधी को बनाना है-अजिताभ दुबे।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) में पांकी विधानसभा यूथ कांग्रेस कमेटी के द्वारा रविवार को जगतपुरवा मोड़ पर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेस्लीगंज युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश रंजन शुक्ला उर्फ कुन्दन शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजिताभ दुबे ने कहा कि यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत होगा। अजिताभ दुबे ने कहा कि यह युवा कांग्रेस के जिम्मेदारी है कि कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है। साथ हीं उन्होंने कहा की श्री राहुल गांधी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाना है। मौके पर इस कार्यक्रम में उपस्थित इंद्र देव तिवारी, धीरेंद्र तिवारी, हिमांशु मिश्रा, आकाश कुमार, राहुल तिवारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें