छतरपुर प्रखंड बीस सूत्री का बैठक दस जनवरी 2023 को होगा।

पलामू-छतरपुर प्रखंड बीस सूत्री का बैठक दस जनवरी को होगा यह जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह बिस सूत्री उपाध्यक्ष चंदन प्रकाश सिन्हा ने दिया। श्री सिन्हा ने कहा की 20 सूत्री की यह पहली बैठक है अतः यह बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक होगा इसमें जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से रखी जाएगी। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सर्वजन पेंशन योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना मनरेगा शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना आदि से संबंधित प्राप्त आवेदनों की वस्तुस्थिति पर चर्चा की जाएगी। लाभार्थियों द्वारा अवैध वसूली के शिकायत की गई थी जिससे संबंधित जांच कमेटी बनाने पर विचार किया जाएगा एवं वस्तुस्थिति से सरकार को अवगत कराया जाएगा। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में अवस्थित माइनिंग एवं क्रेसर पर आवश्यक कार्रवाई के साथ छतरपुर प्रखंड में अवैध माइनिंग बालू के अवैध कारोबार पारा शिक्षकों की स्थिति जन वितरण प्रणाली में प्रत्येक माह अनाज वितरण नहीं किए जाने एवं कार्ड धारियों को कम अनाज देने के साथ ही इसका विरोध करने पर। कार्ड धारियों को पंद्रह से बिस किलोमीटर किसी अन्य डीलर के पास भेज दिया जाता है जिससे संबंधित जांच पर चर्चा की जाएगी आंगनबाड़ी में टीकाकरण पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा को प्राथमिकता देने पर चर्चा की जाएगी।

पलामू न्यूज Live

“मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें