उत्पीड़न विरोधी अभियान के बैनर तले पलामू डीसी/एसपी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा व जन प्रदर्शन सम्पन्न।

पलामू-मेदिनीनगर उत्पीड़न विरोधी अभियान के बैनर तले विभिन्न जन संगठनों व राजनीतिक दलों के सैकड़ों लोगों ने दिनांक 04 जनवरी 2023 दिन बुधवार को आक्रोशपूर्ण जन प्रदर्शन कर डीसी/एसपी के आवास का किया घेराव।बतातें चले कि पलामू के मेदिनीनगर अम्बेडकर पार्क से विशाल व आक्रोशपूर्ण जन प्रदर्शन करते हुए। पलामू डीसी/एसपी कार्यालय का घेराव करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा में सम्पन्न तब्दील हो गया। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय महिला सभा की प्रभारी दिव्या भगत ने किया आक्रोशपूर्ण सभा में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष का० बी०एन०सिंह, झारखण्ड बौद्ध महासभा के महिला प्रदेश अध्यक्ष सुषमा बौद्ध,भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव नागमणि रजक,जिला परिषद पलामू की पूर्व अध्यक्ष प्रभा देवी, कान्दू मुहल्ला की पीड़िता की मां लालो देवी, झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव निर्मला कुमारी,नगर अध्यक्ष प्रदीप राम,आईसा की जिला उपाध्यक्ष ममता कुमारी,पूर्व मुखिया लक्ष्मण राम,जय मंगल राम,समाजिक न्याय मंच के रवि पाल,विनय वैद्य,हुल झारखण्ड क्रांति दल के चन्द्रधन मेहता,पूर्व मुखिया बाबूलाल राम,कृष्णकांत बौद्ध,माले के सरफराज आलम,श्रवण विश्वकर्मा,पवन विश्वकर्मा,राजेन्द्र बौद्ध,सुरेन्द्र राम,भीम आर्मी के अनुराग भारती ने खामही दलित छात्रा सामुहिक ब्लात्कार कांड के सभी अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर। फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा देने व पीड़िता के परिजनों को 10 लाख रुपए व सुरक्षा व्यवस्था करने समेत 6 सूत्री मांगों के सवाल पर जिला प्रशासन को घेरते हुए सभी मांगों को पुरा करने की मांग किया। अध्यक्षीय सम्बोधन में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि 25 दिसंबर के किशुनपुर में आयोजित विशाल जन प्रदर्शन व प्रतिरोध सभा के बाद भी अभी तक खामही दुष्कर्म कांड के बाकी बचे दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है। सभा के बाद पलामू के उपायुक्त श्री ए० दोड्डे से मिलकर मांग पत्र सौंपा गया जिस पर कार्रवाई का उन्होंने भरोसा दिलाया। सभा में सभी ब्लात्कारियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी दो पीड़िता के परिजनों को 10 लाख मुआवजा व सुरक्षा दो,माले नेताओं के साथ मारपीट करनेवाले छत्तरपुर सीओ को मुक्ति करो,जिले में दलित/आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार पर रोक लगाओ आदि गगनभेदी नारों के साथ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन सम्पन्न हुआ।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें