मुखिया ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन,कहा खेल,खेल कि तर ही खेले एवं क्षेत्र का नाम रौशन करें।

पलामू-लेस्लीगंज थाना अंतर्गत सोतम डबरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि दारुडीह पंचायत के मुखिया बिगन मेहता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यह टूर्नामेंट मैच न्यू इंडिया स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा खेलाया जा रहा है जिसका अध्यक्ष सन्नी सिंह हैं।उद्घाटन मैच कोट खास बनाम मुरमुसी के बिच 12-12 ओवर का खेला गया। कोट खास ने मुरमुसी को हराकर बढ़त बना लिया वहीं मैच का मैन ऑफ़ दी मैच त्रिभुवन कुमार यादव को श्रेय दिया गया। वहीं मुख्य अतिथि दारूडीह मुखिया बिगन मेहता ने कहा कि खेल खेल कि भावना से खेले इसमें किसी तरह का वाद विवाद न हों। खेल ऐसा खेले कि जिला से लेकर राज्य स्तर तक जाए और अपने पंचायत और प्रखंड का नाम रौशन करें कहीं भी हमारी जरूरत पड़े तो हमसे जरूर बोलिए सहयोग करेंगे। मौके पर दारूडीह पंचायत के मुखिया बिगन मेहता, उपमुखिया अनिल मेहता,पंचायत समिति सदस्य राजेश्वर राम,प्रदीप पासवान,सन्नी सिंह,शशि कुमार,मनोज साव,रामसरन पासवान,जितेंद्र पासवान,मिथलेश पासवान, मनदीप,इमरान,राकेश कुमार सहित सैकड़ो लोग शामिल रहें।

पलामू न्यूज Live

“”नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट””
झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है संपर्क करें।
संपर्क सूत्र:-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें