SC/ST छात्रों के लिए यूपीएससी प्रतियोगिता की तैयारी हेतु प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए प्रदान करने की हेमन्त सरकार द्वारा घोषणा,स्वागत योग्य कदम-झारखण्ड क्रांति मंच।

पलामू-नावाबाजार झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज दिनांक 12 दिसम्बर 2022 दिन सोमवार को रबदा(नावाबाजार) स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस बयान जारी किए। प्रेस ब्यान मे उन्होंने हेमन्त सरकार द्वारा एससी एसटी छात्रों के लिए यूपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतिवर्ष एक लाख रुपए सहयोग प्रदान करने की घोषणा का हार्दिक स्वागत करते हुए इसके लिए यूपीए गठबन्धन की सरकार को बधाई दिया है। जारी बयान में उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए भेजे जाने वाले प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं के चयन में अनुसूचित जाति से आनेवाले विद्यार्थियों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। बयान मे‌ं जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि सदियों से प्रताड़ित एससी,एसटी संवर्ग के लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु सरकारी ठेकों में आरक्षण सुनिश्चित करने के साथ ही जरुरतमंद बेरोजगारों को शत-प्रतिशत अनुदान पर ऋण के साथ ही रोजगार सृजन हेतु उपकरणों व उपस्करों की व्यवस्था सुनिश्चित करानी चाहिए। बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि रघुवर सरकार द्वारा बनाए गए लैंड बैंक को विघटित कर हेमन्त सरकार को एससी,एसटी,अन्य पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक समेत समाज के अन्य जरुरतमंद भूमिहीनों के बीच सम्मानजनक भूमि वितरण सुनिश्चित करना चाहिए।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts