झारखंड के रांची में बिकी एक करोड़ 38 लाख की BMW कार व 24 लाख की सबसे महंगी बाइक।

रांची-झारखंड राज्य में धनतेरस को लेकर उत्साह रहा शनिवार को रांची में आटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी हुई। सुबह से ही शोरूम के बाहर ग्राहक वाहन लेने के लिए खड़े रहे वहीं रांची में धनतरेस पर एक करोड़ 38 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स सेवन कार कि बिक्री हुई। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू की 23 लाख रुपये की एस 1000 दो पहिया मोटरसाइकिल कि भी बिक्री हुई है सबसे अधिक संख्या में बिकने वाले कारों में फिर से मारूति सुजुकी रही रांची में लगभग चार हजार कार की बिक्री हुई है।

धनबाद मे करोड़ो का रहा बाजार।

इस बार 400 करोड़ के कारोबार हुआ है शहर के पुराना बाजार,बैंक मोड़,हीरापुर,सरायढेला,झरिया, गोविंदपुर,निरसा,कतरास सहित सभी बाजारों में धनतेरस की खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी थी जाम से लोग कराह रहे थे।

हजारीबाग मुफ्त में लगा 163 स्टॉल।

हजारीबाग शहर में धनतेरस को लेकर एक खास प्रकार के बाजार सजाया गया था जहां सुबह से ही शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बाजार की खासियत है कि यहां 163 स्टॉल लगाए गए थे जहां सुई से लेकर 4 पहिया वाहन तक मिल रहे थे दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बुकिंग एक महीने पहले से चल रही थी। वहीं धनतेरस के मौके पर ग्राहक स्टॉल से डिलीवरी ले रहे थे डेली मार्केट के प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सतनारायण प्रसाद ने बताया कि शहरवासियों और दुकानदारों की सुविधा को देखते हुए इस बाजार का आयोजन किया गया है। ताकि लोगों के लिए एक ही जगह पर सभी विकल्प मौजूद रहें और बिक्रेताओं को ग्राहक मिल सके। बाजार में स्टॉल मुफ्त में उपलब्ध कराए जाते हैं इससे गरीब आदमी भी यहां आकर अपने सामानों की बिक्री कर सकता है।

बोकारो 150 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार।

शहर के विभिन्न शो रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार  617 दुपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। जिसकी कीमत अनुमानत: 1,63,20,000 रुपए है। वहीं 617 चार पहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। जिसकी कीमत लगभग 49,36,00000 रुपए है। जबकि धनतेरस 22 से 23 अक्टूबर कि थी।

देवघर में 250 करोड़ कि हुई कारोबार।

धनतेरस के मौके पर इस बार देवघर में 250 करोड़ से अधिक के कारोबार हुई है। देवघर मे दो साल तक कोरोना वायरस की वजह से धनतेरस के बाजार पर लगा ग्रहण टलते ही इस बार बाजार पूरी तरह से गरम रहा। धनतेरस पर धन वर्षा की तैयारी पहले से ही हो चुकी थी और बाजार में उत्साह भी दिखाई दिया।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें