दीपावली की पूर्व संध्या पर रेलकर्मियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि।

पलामू-डालटनगंज रेलवे के अभियांत्रिकी विभाग के द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रेलकर्मियों ने रेलवे क्लब के प्रांगण में देश की रक्षा में हुए शहीदों रेल की रक्षा में हुए शहीदों को ‘एक दीया शहीदों के नाम’ में अपने-अपने घरों से एक-एक दीया अर्पित कर शहीदों को याद किया। इस मौके पर अभियांत्रिकी विभाग के रेलपथ निरीक्षक प्रवीण कुमार पाल,टिकट इंस्पेक्टर बी.एम.पाण्डेय,रेलवे क्लब दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष संजय पासवान एवं अभियांत्रिकी विभाग के रेल कर्मचारियों ने दीया जलाकर देश एवं रेल की रक्षा करने वाले शहीदों को याद कर उनका जयकारा लगाया। श्रद्धांजलि अर्पित करने में मनीष मिश्रा,आलोक कुमार,नंदकिशोर कुमार,सुधीर सागर,सुदर्शन चौधरी,विजय कुमार,दिवेश कुमार,देवनंदन सिंह,मुन्ना कुमार,सुरेंद्र मीणा,राजकुमार,बैजू कुमार,आदित्य कुमार, अजय कुमार,शंकर कुमार पासवान,अमन कुमार,सतीश कुमार,सोनू कुमार सहित कई रेलकर्मी उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें