पांकी विधानसभा के क्षेत्रवासियों पर बनी रहे माँ दुर्गे की कृपा-बिट्टू सिंह।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) प्रखंड मे दुर्गा पूजा दशमी के अवसर पर कई जगहों पर समान समारोह का आयोजन किया गया। गोपालगंज में मुख्य अतिथि मुखिया पति राजन सिंह एवं मुखिया प्रत्याशी निर्मल मेहता को सम्मानित किया गया। वहीं नीलांबर पीतांबर पुर (लेस्लीगंज) पुराना बाजार बजरंग दल में मुख्य अतिथि समाजसेवी अनिल साहू एवं नीलांबर पीतांबर पुर (लेस्लीगंज) नया बाजार मे मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों को पहले फूल माला पहनाकर एवं पगड़ी देकर सम्मानित किया गया। वहीं अतिथियों द्वारा पूजा समिति के पदाधिकारीयों को पगड़ी और तलवार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि सबसे पहले क्षेत्रवासियों को मेरी ओर से दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। इस दशहरा त्योहार मे कहीं-कहीं रावण का पुतला भी दहन किया जाता है इससे हम सभी को सीख लेने की जरूरत है। हम सभी के बीच एवं हमारे समाज में रावण रूपी शैतान को पनपने से रोकना होगा और उस रावण को दहन करना होगा। साथ ही श्री देवेंद्र कुमार सिंह ने माँ दुर्गा से विनती किया कि क्षेत्र वासियों पर माँ दुर्गा कृपा बनाये रखें। जिसके बाद भक्तजनो ने माँ दुर्गे को नम आँखों से दिया विदाई इस दौरान दुर्गा माता की जय,जय अम्बे,जय दुर्गे जैसे नारो से गुंजते रहा क्षेत्र।

पलामू न्यूज़ Live

नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें