हाथी कि बच्चे के रखरखाव मे वन विभाग की घोर लापरवाही के कारण हुई है मौत बेतला के ग्रामींणों ने लगाया आरोप।

लातेहार-बेतला मंडल से कुछ माह पूर्व बेतला नेशनल पार्क में लाये गये हाथी का नन्हा बच्चा का हुआ मौत स्थानीय ग्रामीणों एवं लोगों में काफी रोष देखा गया। हाथी के बच्चे को रखरखाव में वन विभाग की घोर लापरवाही के कारण हुई है मौत ये ग्रामीणों का कहना है। बेतला नेशनल पार्क के एफ आर एच में रखे गये नन्हे हाथी के बच्चे की मौत की खबर सुनने के बाद बेतला के स्थानीय ग्रामीण उग्र हो कर गुरूवार को घंटो विरोध किया। बेतला नेशनल पार्क के एफ आर एस में रेस्क्यू कर लाए गए नन्हे हाथी के बच्चे की 5 अक्टूबर 2022 बुधवार की शाम पांच बजे मौत हो गई। मौत की सूचना गुरूवार की सुबह मिलने के बाद उग्र हुआ भीड़ घंटों विरोध कर बेतला के ग्रामीणों ने वन विभाग के तमाम वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की किये मांग। ग्रामीणों का है आरोप की हाथी के रख रखाव एवं इलाज में बरती गई है घोर लापरवाही जिसके कारण ही हुई है हाथी के बच्चे की मौत। इन सभी लापरवाही करने वाले वन कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के भी किये हैं बेतला के ग्रामीणों ने मांग। मृत हाथी के बच्चे को गुरूवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है लातेहार। तीन डाक्टरों की टीम करेगी हाथी के बच्चे की पोस्टमार्टम वहीं रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तार पूर्वक खबर से अवगत कराया जाएगा कि कैसे हुई है हाथी के बच्चे की मौत।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें