एम.के.डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल में ए.एन.एम./जी.एन.एम. की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न ।

एम.के.डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल में ए.एन.एम./जी.एन.एम. की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न । 25 सितंबर 2022 को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड रांची द्वारा नर्सिंग प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2022 संपन्न हुई। मेदिनीनगर के प्रतिष्ठित विद्यालय एम.के.डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर को केंद्र बनाया गया। इस केंद्र पर कुल 720 परीक्षार्थी थे जिसमें 680 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इस केंद्र परीक्षार्थियों को समयानुसार निरीक्षण के पश्चात प्रवेश देकर परीक्षा शुरू कराई गई। इलेक्ट्रॉनिक गजट एवं अन्य किसी भी सामग्री की मनाही के साथ परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में प्रवेश किए। महिला परीक्षार्थियों को शिक्षिकाओं ने जांच की। इस केंद्र पर मजिस्ट्रेट के रूप में श्री प्रकाश कुमार खलखो,जिला कृषि अभियंता पलामू एवं हवलदार कांस्टेबल श्री अंबिका राम सुरक्षा दल के साथ उपस्थित थे। केंद्र अधीक्षक विद्यालय के प्राचार्य डॉ.जी.एन.खान ने इन सभी महानुभावों के साथ कक्षा कक्षों का निरीक्षण कर कदाचार मुक्त परीक्षा का वातावरण बनाया। उप केंद्र अधीक्षक के रूप में श्री नितिन कुमार एवं श्री अंजनी कुमार भारद्वाज थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें