रा.म.वि.सिंगराकला के प्रधानाध्यापक द्वारा MDM (कोविड काल) की राशि मे अनियमितता की जांच जरुरी-प्रदीप राम।

पलामू-मेदिनीनगर राजकीय मध्य विद्यालय सिंगराकला के प्रधानाध्यापक श्री जितेन्द्र पाठक द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना(कोविड काल) की राशि बांटने में भीषण अनियमितता की जांच जरुरी। झारखण्ड क्रांति मंच के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के अध्यक्ष प्रदीप राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मध्य विद्यालय सिंगराकला के प्रधानाध्यापक श्री जितेन्द्र पाठक पर मध्यान्ह भोजन योजना(कोविड काल)के बकाये राशि भूगतान में किये जा रहे भीषण अनियमितता की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है। जारी विज्ञप्ति में प्रदीप राम ने कहा है कि वार्ड नंबर 1 के सदस्य श्री इन्द्रदेव राम व दर्जनों ग्रामीणों के साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा कि वर्ग 1 से 5 तक के बच्चों को प्रति बच्चा 1789.20 रुपए देना है। लेकिन हम 500 ₹ से ज्यादा नहीं देंगे वहीं वर्ग 6 से लेकर 8 तक प्रति बच्चा 2689.20₹ के बदले मात्र 775 ₹ ही देंगे जिसको जहां जाना है जा सकता है। विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि विद्यालय व शौचालय की जर्जर स्थिति के कारण छात्रों को भीषण कठिनाई हो रही है। वहीं विद्यालय प्रबन्धन समिति में मनमाने तरीके से लोगों का चयन कर मध्यान्ह भोजन समेत पढ़ाई की गुणवता से भीषण खिलवाड़ जारी है।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें