उपायुक्त ने नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड कार्यालय से बिचौंलिया गिरी हटाने को कहा,अनुपस्थित पाए गए 3 कर्मियों के हाजिरी काटे।

पलामू-जिले के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने 14 सितम्बर 2022 बुधवार को तरहसी एवं नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया इस दौरान वे सबसे पहले तरहसी पहुंचे यहां उन्होंने अंचल कार्यालय से संबंधित विभिन्न रजिस्टरों की जांच की। इस दौरान उन्होंने अंचल से जारी होने वाले जाति प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र,जमींदारी बांध,सकसेशन,मोटेशन से संबंधित विभिन्न संस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अंचलाधिकारी को मोटेशन हेतु आए सभी आवेदनों का ससमय निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया। वहीं परिशोधन की समीक्षा के दौरान अंचलाधिकारी केदारनाथ सिंह ने बताया कि निर्धारित ओटीपी के अनुसार प्रतिदिन तीस परिशोधन किया जाता है। एक दिन में तीस से अधिक ओटीपी नहीं आने के कारण इससे अधिक परिशोधन नहीं हो पाता है इस पर उपायुक्त श्री दोड्डे ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वरीय पदाधिकारियों से ऑन स्पॉट कॉल कर इस समस्या का समाधान करने हेतु अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सप्ताहिक जनता दरबार में प्राप्त जन शिकायतों को पूरी गंभीरता के साथ लिया जाना चाहिए ताकि आवश्यक छोटे-मोटे कामों के लिए लोगों को जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़े। संबंधित पदाधिकारी आम जनता के प्रति पूरे संवेदनशील रहे।तरहसी अंचल द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के पश्चात उपायुक्त ने प्रखंड में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विशेषकर नरेगा एवं आवास की समीक्षा की मॉडल आंगनबाडी केंद्र की समीक्षा के दौरान तरहसी प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चितानंद महतो ने उपायुक्त को बताया कि प्रखंड कार्यालय की ओर से डीएमएफटी के माध्यम से 11 मॉडल आंगनबाडी केंद्र बनाने हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। समीक्षा के पश्चात उपायुक्त ने तरहसी प्रखंड में आए आम लोगों से सीधे मुखातिब होकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।

नीलांबर-पीताम्बरपुर(लेस्लीगंज)में अनुपस्थित रहे कर्मियों पर हुई कार्रवाई।

तरहसी कार्यालय का निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त  आंजनेयुलू दोड्डे ने नीलांबर-पीताम्बरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में अनुपस्थित रहे VLW विनय कुमार,अमरेश कुमार और आवास के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार की हाजरी काट दी। उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने  प्रखंड के नौडीहा पंचायत में आम बागवानी व आवास का निरीक्षण करने के कारण प्रखंड में अनुपस्थित रहे। इस दौरान उपायुक्त ने बीडीओ को फोन कर आमजनों के कार्यों में शिथिलता न बरतने की बात कही। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि विकास योजनाओं को सीधे तौर पर लक्षित समुदायों के योग्य लाभुकों को मिले एवं बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं रहे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts