भीम आर्मी पलामू ने पांकी नूरू पंचायत के भूईया कुरहा में दो समुदायों के बीच हुए विवादों को सुलझाया।

पलामू-पांकी प्रखंड अंतर्गत ग्राम भूईया कुरहा पंचायत नूरू मे धानुक एवं पासवान समाज के बीच जो आपसी विवाद चल रहा था उसे भीम आर्मी पलामू के पहल पर 11 सितम्बर 2022 रविवार को समझौता किया गया। जिसमे प्रखंड प्रमुख उपप्रमुख पंचायत समिति एवं समस्त ग्रामीण जनता की उपस्थिति में दोनों पक्षों के वाद विवाद सुनने के बाद दोनों पक्षों के आपसी सहमति के बाद निम्न बिंदुओं पर समझौता कर आपसी सौहार्द बनाएं रखने के लिए निम्न बिंदुओं पर निर्णय लिया गया।

 निम्नलिखित बिंदूओ पर निर्णय लिया गया।

अब से दोनों समाज के लोग आपस में मिलजुल कर रहेंगे और आपसी सौहार्द बनाए रखेंगे भूईया कुरहा ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण का मुद्दा कोई नहीं उठाएगा।पंचायत समिति चांदनी देवी के घर के उत्तर तरफ का खाली जमीन में घर नहीं बनाएंगे वह जमीन सर्वजनिक रहेगा और खाली जमीन के आधा हिस्सा में मवेशी बांधने के लिए  उपयोग किया जाएगा। जातिसूचक शब्दों एवं गाली गलोज का प्रयोग नहीं करना है,विंध्याचल पासवान एवं अन्य पासवान परिवार के बसे हुए जमीन पर वाद-विवाद कोई नहीं करेंगे। आज के बाद से अगर दोनों समाज के बीच कोई भी विवाद होता है तो दोनों पक्ष आपस में झगड़ा नहीं करेंगे बल्कि समाज द्वारा चिन्हित व्यक्ति को सूचित करेंगे। बैठक में दोनों पक्षों द्वारा आपसी समझौता के लिए दोनों समाज के लोग बॉन्ड पेपर को पढे़ और सोच समझकर समझौता पर राजी खुशी से अपना अपना हस्ताक्षर किए। इस बैठक में भीम आर्मी प्रदेश मुख्य महासचिव नागमणि रजक,प्रदेश सचिव राम कुमार उर्फ रामू जी,जिला मुख्य महासचिव सुहैल अंसारी,जिला सचिव अनुराग कुमार भारती,जिला उपाध्यक्ष साकेत पासवान,वरीय उपाध्यक्ष अबू दर्दा खान, जिला संरक्षक सीताराम,मीडिया प्रभारी चिंटू जी, कार्यकर्ता दिनेश जी,रवि पासवान एवं तमाम ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें