हृदय गति रुकने से एक गरीब व्यक्ति की मौत,बडे़ पुत्र मृत पिता का मुंह तक नहीं देख पाया हो गया अंतिम संस्कार।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत सोनेसरई के डिलर शिवलाल राम के छोटे चाचा सुन्दर राम उम्र लगभग 55 वर्ष की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29 अगस्त 2022 की दोपहर मे वो लकड़ी जलावन के लिए टांगी से फाड़ रहे थे। उसी वक्त उन्हें चक्कर आया और वो बेहोश हो गए आनन-फानन मे परिजनों ने उन्हें MMCH मेदिनीनगर लेगए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सुन्दर राम गरीब परिवार से थे वो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था उनके तीन पुत्री और दो पुत्र हैं तीनों लड़कियों एवं एक बड़े लड़के का शादी कर दिये है वो मृदुभाषी व्यक्ति थे। बड़े लड़का मनु कुमार बाहर राजस्थान काम करने गया था जो मृत पिता का मुंह तक नहीं देख पाया मृतक सुंदर राम के छोटे पुत्र जनू कुमार ने मुखाग्नि दी। खबर सुनकर पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक के कार्यकर्ता सह समाज सेवी अनुप कुमार जायसवाल ने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। वहीं हरतुआ पंचायत के भूत पूर्व मुखिया प्रत्याशी गरीबों के बेटा रामजतन राम ने भी मृतक के शोकाकुल परिवार से मिला और अंतिम संस्कार मे भी सामिल हुए वे अपने अस्तर से कुछ आर्थिक सहयोग राशि दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो हम से बना आर्थिक सहयोग किए और हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं उन्होंने कहा कि सुन्दर राम साफ सुथरा शांत स्वभाव के मृदुभाषी व्यक्ति थे उनकी कमी हमेशा हमे रहेगी ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दें। सुंदर राम की मृत्यु की खबर सुनकर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा हिंदू रीति रिवाज के अनुसार कुंदरहिया नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में हरतुआ पंचायत के भूतपूर्व मुखिया प्रत्याशी गरीबों के बेटा रामजतन राम,सेवानिवृत्त सैनिक धीरेंद्र कुमार मिश्रा,वार्ड नंबर 1 वार्ड सदस्य कमेश कुमार रवि,डीलर शिवलाल राम। जन स्वास्थ्य केंद्र विनय कुमार रवि,मनोहर राम,अवधेश राम,विनोद राम,प्रसाद मांझी,बला राम,सत्यदेव राम,उपेंद्र कुमार रवि,अनिल चंद्रवंशी,गोविंद कुमार,कन्हाई राम,बसंत रवि,श्याम सुंदर राम,द्वारीक राम,अनुज कुमार,सगुनी भुईयां,बबलू डीजे यादि एवं उनके मेहमान  लोग सामिल थे।

पलामू न्यूज़ Live 

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि 

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें। 

संपर्क सूत्र 9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts