छात्र की हत्या के विरोध में भीम आर्मी पलामू ने निकाला कैंडल मार्च।

पलामू-मेदिनीनगर राजस्थान के जालौर स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक की पिटाई से 9 वर्षीय छात्र की मौत के विरोध में आरोपित को फांसी देने की मांग को लेकर भीम आर्मी पलामू,आइसा,झारखंड क्रांति मंच एवं अन्य संगठनों ने अम्बेडकर छात्रावास से होते हुए छः मुहान तक कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में काफी लोग शामिल थे छःमुहान चौक पर मोमबत्ती जलाकर मौन व्रत धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा की आरोपी को फांसी हो। इस कैंडल मार्च में शामिल लोग ने बताया कि राजस्थान राज्य के जालौर स्थित एक निजी स्कूल में अध्ययनरत 9 वर्षीय तीसरी कक्षा के छात्र इंद्र मेघवाल ने प्रधानाध्यापक की मटकी से पानी पी लिया था। इसे लेकर प्रधानाध्यापक ने बेरहमी से उस मासूम की पिटाई की इसके बाद छात्र जिंदगी और मौत से जूझता रहा और 13 अगस्त को उसकी मौत हो गई। मौके पर अम्बेडकर छात्रावास डालटनगंज पलामू के सभी क्रांतिकारी छात्र,धोबी महासंघ,एससी एसटी ओबीसी व माइनॉरिटी एकता मंच,चेरो महासभा,आदिवासी महासभा,आइसा एवं विभिन्न सामाजिक संगठन उपस्थित थे। भीम आर्मी प्रदेश मुख्यमहासचिव नागमणि रजक,सचिव राम कुमार रवि, जिला अध्यक्ष शशिरंजन भारती,उपाध्यक्ष साकेत कुमार पासवान,सचिव संदीप सरकार,सचिव विक्रांत कुमार रावण,महासचिव adv संदीप कुमार,झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु,यशवंत बैठा,छोटू अम्बेडकर,रवि पाल,अजय सिंह चेरो,त्रिपुरारी सिंह,बबलू राम,राजू रजक,सौरभ रजक,adv प्रिंस पासवान,राकेश रवि,अनिल अम्बेडकर,प्रिया मेहरा,सुगनी कुवँर,मानिता देवी,मनिया देवी,बैजनाथ राम,उपेंद्र आजाद,त्रिलोकी नाथ,संदीप,चंदन,परमानंद,दीपक,राजू आदि सैकड़ो की संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता एवं अन्य संगठन कार्यकर्ता मौजूद थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें