पलामू के महिलाएं बनाएंगी साढ़े तीन लाख तिरंगा झंडा,हर घर तिरंगा की शुरुआत सखी मंडल के साथ।

पलामू-मेदिनीनगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की घोषणा के बाद चैनपुर प्रखंड में स्थित चैनपुर महिला आजीविका सिलाई उत्पादक समूह द्वारा संचालित ‘कोयल अपेरल पार्क’ की महिलाओं ने मार्केट में आए इस भारी डिमांड को पूरा करने के लिए अपनी कमर कस ली है। दरअसल आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा सभी नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा झंडा फरहाने की अपील की गई है। भारत सरकार द्वारा अपने देश के नागरिकों को देशभक्ति प्रदर्शित करने के लिए 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फरहाने को कहा गया है जिसकी वजह से मार्केट में झंडों की भारी डिमांड आने की संभावना है। इसे देखते हुए चैनपुर प्रखंड में स्थित‘कोयल अपेरल पार्क’की महिलाओं ने तिरंगा बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए अभी तक उन्हें साढ़े तीन लाख तिरंगा झंडों की डिमांड मिली है जिसके लिए कुल 75 महिलाओं ने काम शुरू कर दिया है। जल्द ही पलामू में बने झंडे लातेहार,गढ़वा,चतरा जिलों में उपलब्ध होंगे। इसके लिए जे.एस.एल.पी.एस द्वारा सखी मंडल की दीदियों को रांची भेज कर ट्रेनिंग करवाया गया। इस ट्रेनिंग में उन्हें झंडे की लंबाई और चौड़ाई के बाड़े में बताया गया और उसे सही तरीके से सिलने का प्रशिक्षण भी दिया गया। अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ग्रामीण इलाकों से आने वाली सखी मंडल की दीदियां तीव्र गति से काम कर रही है।

‘हर घर तिरंगा’ पलामू के लिए लाया है एक सुनहरा मौका डीपीएम,जे.एस.एल.पी.एस।

यह अभियान सखी मंडल की दीदियों के लिए एक सुनहरा मौका ले कर आया है,साल 2019 में शुरू कोयल अपेरल पार्क की महिलाओं ने अपने काबिलयत से अपनी गरीबी को दूर किया है। इन ग्रामीण महिलाओं में सीखने की गज़ब की क्षमता है। बस ज़रुरत है तो सहयोग और प्रोत्साहन की। अब इन महिलाओं के बनाए झंडे हर घर पर फरेंगे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र -9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें