झारखंड विधान सभा मानसून सत्र मे टेट सफल सहायक पारा शिक्षको की बातों को रखने के लिए विधायक को ज्ञापन सौंपा।

पलामू-पांकी टेट सफल सहायक अध्यापक संघ पांकी प्रखंड इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने पांकी विधायक डाँ शशिभूषण मेहता से मिलकर टेट सफल सहायक अध्यापकों पारा शिक्षक के समायोजन एवं विसंगति संबंधी विषय को मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में उठाने के लिए ज्ञापन देकर अनुरोध किया। वहीं विधायक ने आश्वस्त दिया कि उनकी मांगों को मेरे द्वारा जोरदार तरीके से सदन में उठाया जाएगा बतादें की 29 जुलाई 2022 से झारखण्ड विधान सभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। झारखंड विधान सभा मानसून सत्र मे विधायक द्वारा बातों को रखने से उनकी वर्षों से लंबित मांगें पूरी होगी एवं टेट सफल सहायक अध्यापकों की विसंगति को दूर करते हुए सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति जल्द से जल्द होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल संघ के अध्यक्ष अबरार अहमद,देवव्रत नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष अजय रंजन,यशवंत कुमार सिंह,मोहम्मद मुबारक हुसैन,मनोज कुमार सिंह,दिलीप कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार सोनी,सुरेंद्र ठाकुर,जनेश्वर राम,वीरेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र कुमार ,आलोक कुमार पांडे,सुशील कुमार पाठक, रामचंद्र राम एवं अन्य शिक्षक शामिल थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें