भारत के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को बनाए जाने पर पांकी विधायक डाँ शशिभूषण मेहता के नेतृत्व मे निकाला गया विजय जुलूस।

पलामू-पांकी प्रखंड में शुक्रवार को भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के नेतृत्व में भारत के पहली बार राष्ट्रपति आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को बनाए जाने पर पांकी बाजार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने विजय जुलूस निकाला। पांकी के कर्पूरी ठाकुर चौक पर से जुलूस निकाल कर पांकी बाजार भ्रमण करते हुए मांदर की थाप पर थिरकते हुए एवं अबीर गुलाल लगाकर एक दूजे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया गया। उक्त मौके पर पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने कहा कि देश में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को मान सम्मान बढ़ाने का काम किये है और आदिवासी समाज के लिए विशाल ढांचा को भी तैयार किया है।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें