झारखंड-कोडरमा जिला के पंचखेरो डैम मे नाव पलटने से आठ लोगों कि मौत दो लोगों ने तैर कर बाहर निकला।

झारखंड-कोडरमा जिले के पंचखेरो डैम में नाव पलटने से आठ लोग डूब गए वहीं दो लोग अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल हो गए है। अभी तक 8 लोगों का  कोई अता पता नहीं चल पाया है इनकी खोज बीन लगातार जारी है। इस हृदय विदारक घटना में पांच बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सभी झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला राजधनवार प्रखंड के खेन्तो गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रविवार सुबह 11 बजे पंचखेरो डैम में नाव पलटने से 10 लोग डूब गए ये सभी लोग पंचखेरु डैम में बोटिंग कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार जिले के मरकच्चो प्रखंड स्थित इस डैम में गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के खेतों गांव का रहने वाला परिवार घूमने आया था। सभी लोग एक नाव पर सवार होकर नौकायान कर रहे थे,तभी तेज हवा और डैम के पानी में तेज हलचल के कारण नाव पलट गई और देखते ही देखते सभी लोग पानी में डूब गए। इनमें से 8 लोगों की मौत हो गई जानकारी के अनुसार यह घटना छोटे नाव पर अधिक लोगों के सवारी करने से घटी है ऐसी बातें सामने आ रही है। सवाल यह उठता है कि एक छोटे से नाव में आखिर 10 लोग कैसे सवारी कर रहे थे नाविक का ये काम प्रतिदिन का था वह कैसे नाव के छमता से ज्यादा लोगों को बैठाया इसकी भी जांच किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा प्रशासन हरकत में आ गई है तत्काल पंचखेरो घटना स्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है,प्रशासन डूबने वाले लोगों की खोजबीन कर रही है साथ ही एनडीआरएफ की टीम से संपर्क कर उन्हें घटनास्थल पर बुलाया गया। हजारीबाग से एनडीआरएफ की टीम रवाना भी हो चुकी है। नाव डूबने वाले घटना में सीताराम यादव अमित कुमार शिवम सिंह पलक कुमारी हर्षद कुमार सेजल कुमारी बव्वा शिवम सिंह शामिल है।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें