झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न,13 नवंबर को राज्यस्तरीय सम्मेलन कराने का निर्णय।

पलामू-मेदिनीनगर स्थित सर्किट हाउस में रविवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन पलामू जिला इकाई की मासिक बैठक की गई,बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव शियाराम शरण वर्मा ने की। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मिश्रा , प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ निशा रानी गुप्ता। प्रदेश सचिव संजय सिंह उमेश , संतोष कुमार श्रीवास्तव , अमित कुमार बंटी , कृष्णा कुमार, छतरपुर से पत्रकार असगर अंसारी , अजीत कुमार सिंह , निरंजन सिन्हा, हुसैनाबाद से दीपक कुमार, एसके चंदेल इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार और जिला की नई कार्यकारिणी गठन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बैठक के दौरान विशेष रूप से पलामू में राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित करने और उसकी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 13 नवंबर को हुसैनाबाद में जेजेए का राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। बैठक में बताया गया कि उक्त सम्मेलन में ही जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारी के लिए आयोजक मंडली बनाने की बात कही गई। साथ ही सम्मेलन से पहले पूरे जिला में सदस्यता अभियान चलाए जाने की बात कही गई। बैठक में लोगों ने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि लगातार प्रयास के बाद भी अधिकांश सदस्यों को पहचान पत्र नहीं मिल सका है। जिला प्रभारी ने आश्वासन दिया कि आने वाले दस दिनों में पहचान पत्र को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। जिन लोगों का पहचान पत्र बन गया है उन्हें जिला कमेटी के माध्यम से पहचान पत्र प्रदान कर दिया जाएगा। जबकि जिनका नहीं बना है उनके पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर जल्द ही निर्गत किया जाएगा।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website -palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts