आपके अधिकार,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पूर्णाडीह में लगा शिविर

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन नीलांबर-पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत  पूर्णाडीह पंचयात में हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ सच्चिदानंद महतो व अन्य ने किया। मौके पर बोलते हुए बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने कहा कि आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इस कार्यक्रम के तहत सभी योजनाओं की जानकारी आप ग्रामीणों तक पहुंचायी जायेगी उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना,फूलों झानो आशीर्वाद अभियान की जानकारी दी ई श्रम योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया इसके अलावे मौके पर कई लाभुकों को धोती-साड़ी लूंगी,कंबल और पीएम आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया मौके पर प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी,डॉ अशोक कुमार ,एमओ, पंचायत सचिव समेत अन्य प्रखंड के कर्मीगण उपस्थित थे।

378 आवेदन में 73 का हुआ ऑन स्पॉट समाधान

अंचल,मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग ,महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया था इस दौरान ग्रामीणों ने 378 आवेदन दिया इसमें 73 आवेदन का त्वरित समाधान किया गया वहीं गड़बड़ी के कारण 54 आवेदनों को रिजेक्ट भी किया गया शेष बचे 251 आवेदनों को जांचोपरांत स्वीकृत किया जायेगा।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें