पलामू आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार अभियान का जिले में हुआ शुभारंभ सरल तरीके से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:-उपायुक्त

पलामू-जिले में मंगलवार को नीलांबर-पीताम्बरपुर प्रखंड के ज़ुरू पंचयात में आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार अभियान का शुभारंभ किया गया उपायुक्त शशि रंजन,उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज एवं जिला परिषद की अध्यक्ष प्रभा देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की गयी। इस कार्यक्रम मे प्रखंड स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि इस विशेष अभियान का एक मात्र उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा इस अभियान के माध्यम से आपके अधिकारों को आपके घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है गांव में रह रहें लोगों को कई बार सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं की जानकारी नहीं होती है इसलिए सरकार आपके द्वार तक पहुंच रही है ऐसे ज़रूरत है कि आप अधिक से अधिक इस अभियान का लाभ उठायें। कार्यक्रम में उपायुक्त ने कई वृद्ध महिलाओं के संवाद कर उनकी समस्या से रूबरू हुए साथ ही बीडीओ सच्चिदानंद महतो को उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर निर्देशित किया इसके अलावे उपायुक्त ने जेएसएलपीएस द्वारा बनाया गया पंचायत सेवा केंद्र का फीता काटकर भी उद्घाटन किया।

       कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया इस दौरान सोना-सोबरन योजना के 5 लाभुकों के बीच धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया वहीं 3 लाभुकों को इ-श्रम कार्ड का वितरण किया गया तथा 2 महिलाओं को मेठ प्रमाण पत्र दिया गया इसके अतिरिक्त 6 लाभुकों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 10 लाभुकों को बीच प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र बांटा गया इस दौरान कार्यक्रम का संचालन परियोजना पदाधिकारी उपेंद्र राम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में इन विभागों के लगे थे स्टॉल

आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग,श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग,शिक्षा विभाग,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण,पंचायती राज, बाल विकास परियोजना,आपूर्ति विभाग,प्रज्ञा केंद्र,आधार केंद्र, कृषि विभाग,मनरेगा, जेएसएलपीएस,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),राजस्व विभाग,कल्याण विभाग सामाजिक सुरक्षा (पेंशन) सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए गये थे। इन सभी स्टॉल पर कुल 200 से अधिक आवेदन प्राप्त किये गये जिसमें कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा करदिया गया,स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा आमजनों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां दिया गया साथ ही लोगों का टीकाकरण भी किया गया।मौके पर उपरोक्त के अलावे अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव,ज़ुरू पंचयात के मुखिया अरविंद कुमार राम,जेएसएलपीएस के डीपीएम विमलेश कुमार शुक्ला,प्रखंड के विभिन्न विभाग के पदाधिकारी कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें