जल सहिया संघ पलामू ने पांच सुत्री मांग को लेकर डाल्टेनगंज विधानसभा के विधायक आलोक कुमार चौरसिया के आवास पर धरना प्रदर्शन किया।

Palamu-मेदिनीनगर जल सहिया संघ ने 5 सूत्री मांग को लेकर विधायक आलोक कुमार चौरसिया के आवास पर धरना प्रदर्शन किया। जल सहिया संग समिति पलामू ने राज्य कमेटी झारखंड विधायक एवं मंत्री से अनुरोध करते हुए विधानसभा सत्र में 5 सूत्री मांग रखने को कहा उन्होंने कहा कि जो विधायक या मंत्री 5 सूत्री मांगों को विधानसभा सत्र में आवाज नहीं उठाएंगे तो उनके आवास पर 25 सितंबर 2021 दिन शनिवार को 11:00 बजे दिन से धरना एवं प्रदर्शन करेंगे जल सहिया संघ समिति पलामू की मांग इस प्रकार है ।

1. 26 माह से लंबित मानदेय एवं शौचालय का प्रोत्साहन राशि दिया जाए, 2. जल सहिया को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए, 3. जल सहिया का बीमा एवं सेवा अवधि के दौरान आक्समिक मृत्यु हो जाने पर (पांच लाख) ₹500000 मुआवजा दिया जाए।4. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संबंधित सारे कार्य को एजेंसी को न देकर जलसहिया को कार्य दिया जाए, 5. जल सहिया को साल में दो बार ड्रेस कोड दिया जाए। जल सहिया संघ पलामू ने डाल्टेनगंज विधानसभा विधायक आलोक कुमार चौरसिया के आवास पर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी किया नारी शक्ति जिन्दाबाद, हमारी मांगे पूरी करो, हेमंत तेरे राज में जल सहिया भूखी रहती है, हेमंत सरकार हाय हाय, जलसहिया एकता जिंदाबाद, नारी को ठगना बंद करो, आदि नारे लगाए। मौके पर चैनपुर जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष गीता देवी, मेदिनीनगर प्रखंड अध्यक्ष ललिता देवी, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष शारदा देवी, प्रखंड कोषाध्यक्ष सुषमा देवी, प्रखंड सचिव आरती देवी, एवं दर्जनों जलसहिया संघ के सदस्य मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें