पलामू सोसल आंडिट यूनिट ने दिया कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वर्चुवल प्रशिक्षण

सोशल ऑडिट यूनिट ने दिया कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वर्चुवल प्रशिक्षण

पलामू जिला में ग्रामीण विकास विभाग की पहल पर सोशल ऑडिट यूनिट द्वारा प्रखंड चैनपुर और रामगढ़ पंचायतो के ग्रामीण मनरेगा मजदूरो ,मजदुर मंच,एवं युवाओ को कोबिड-19 से बचाव हेतु वर्चुवल प्रशिक्षण दिया गया । इस प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए सोशल ऑडिट यूनिट के राज्य समन्यवक गुरजीत सिंह ने बताया कि कोरोना को गांव में फैलने से कैसे रोका जाये कहा की कोरोना को हराने के लिए एक मात्र उपाय अधिक से अधिक लोगो को जानकारी प्राप्त हो ।मास्क और वैक्सीन लगाना जरूरी है सोशल ऑडिट यूनिट की जिला स्रोत व्यक्ति आश्रिता तिर्की ने बताया कि 22 मई से आयोजित वर्चुवल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को किया गया जिसमें कुल 21 प्रखंड में वर्चुवल प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन हुआ।आगे उन्होंने कोरोना से बचाव एवं जागरूकता से सम्बंधित एवं होम आइसोलेशन से सम्बंधित पीपीटी दिखा कर ग्रामीण कार्यकताओ को प्रशिक्षण भी दिए उन्होंने यह भी बताया कि सोशल ऑडिट की टीम अब कोरोना वारियर्स के रूप में काम करेगी।नरेगा वाच सदस्य जेम्स हेरेंज ने सभी को बताया कि वैक्सीन के प्रति जो लोगो में गलत अफवाह है उसे दूर करना बहुत जरुरी है जागरूकता ही कोरोना पर जित का मूल मंत्र है मनरेगा में काम की मांग कैसे करे इस विषय में भी जानकारी दिए । राज्य कार्यालय से जय बर्मा ने बताया कि जो लोग बाहर से आ रहे है उनको समझाए की आप जाँच करा के ही गांव में प्रबेश करे। गांव में जाँच टीम का आगे बढ़ कर सहयोग करे। आज अलग अलग पंचायतो से राकेश सुरेन,चेरो रिशु सिंह,मिथलेश कुमार ,कृष्णा कुमार मेहता, उग्रसेन मेहता,बदूंदेव राम अपने अपने मन्तब्य को रखे।वर्चुवल प्रशिक्षण में सोशल ऑडिट से DRP आश्रिता तिर्की BRP-FC मनोज कुमार चौधरी ,शुशील एक्का ,श्याम बिहारी दास बीआरपी/वीआरपी, वीआरपी डब्लूडी, मजदूर मंच प्रतिनिधि, समूह सदस्य एवम ग्रामीण शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

मेदिनीनगर से धनंजय तिवारी का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें