पलामू जिला कोविड से पीड़ित लोगों के लिए श्री विष्णु मंदिर ट्रस्ट ने जिला प्रशासन को 25 राहत पैकेट और दवा-उपकरण दिया।

कोविड से पीड़ित लोगों के लिए श्री विष्णु मंदिर ट्रस्ट ने जिला प्रशासन को दिया 25 राहत पैकेट और दवा-उपकरण। पलामू कोविड-19 संक्रमण से लड़ने में जिला प्रशासन की मदद करने के लिए दिनांक 22 मई 2021 को श्री विष्णु मंदिर ट्रस्ट, डालटनगंज के द्वारा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन को 25 राहत पैकेट उपलब्ध कराया गया।श्री विष्णु मंदिर ट्रस्ट के सह मंत्री श्री श्रवण कुमार सोनी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण जिले के कई परिवार बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री विष्णु मंदिर ट्रस्ट सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जिला प्रशासन के साथ खड़ा है। श्री विष्णु मंदिर ट्रस्ट ने अपने निजी कोष से 25 राहत पैकेट और आवश्यक दवा-उपकरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया है। प्रत्येक राशन के पैकेट में 10 किलो चावल, 5 किलो आटा, 3 किलो आलू, 1 किलो दाल, 1 किलो चना, 1 किलो नमक, आधा लीटर सरसों तेल, 100 ग्राम हल्दी, 4 पैकेट बिस्किट, दो पीस साबुन तथा वायरस से बचाव करने के लिए दो पीस फेस मास्क उपलब्ध है। जबकि सिविल सर्जन को 50 पीस ऑक्सीजन मास्क, 50 पीस फेस शिल्ड, 500 टैबलेट पेरासिटामोल, 750 टैबलेट मेट्रोनिडाजोल तथा 1500 टैबलेट रैनिटीडीन दवाई उपलब्ध कराई गई है।उपायुक्त – सह- जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोरोना से मृत व्यक्तियों के घर राशन का पैकेट दिया जा रहा है। श्री विष्णु मंदिर ट्रस्ट द्वारा जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए गए 25 राहत पैकेट भी इसी कार्य में काम आएंगे।इन्हें जल्द ही संबंधित प्रखंड में डिस्पैच कराया जाएगा। उपायुक्त ने श्री विष्णु मंदिर ट्रस्ट के द्वारा किए गए इस नेक कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद कहा। साथ ही साथ ट्रस्ट के प्रतिनिधियों से लोगों को वैक्सीन लेने हेतु जागरूक करने की बात कही। मौके पर मौजूद ट्रस्ट के सह मंत्री श्री श्रवण कुमार सोनी ने बताया कि इन राहत पैकेट को श्री विष्णु मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा अग्रवाल, मंत्री सह सचिव श्री किशोरी लाल लाठ , कोषाध्यक्ष श्री अभय कुमार, उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार, आजीवन न्यासी श्री उमेश कुमार अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक श्री नवीन कुमार गुप्ता उर्फ लालबाबू, न्यासी श्री सतीश दुबे, श्री प्रदीप कुमार तथा श्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने तैयार किया है।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844,8084737109

ब्यूरो पलामू न्यूज Live SK Ravi

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts