पलामू कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव एवं प्रखंड अध्यक्ष ने सोनेसरई मे राजीव गांधी जी का 30वीं पुन्य तिथि मनाएं

नीलाम्बर पिताम्बर पुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत के सोनेसरई गांव में स्वर्गीय राजीव गांधी का 30वीं पुण्यतिथि मनाया गया। इस पुण्यतिथि कार्यक्रम कोरोना महामारी को देखते हुए झारखंड सरकार की गाइडलाइन के अंतर्गत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कम उपस्थिति में लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा के आवास पर सोनेसरई गांव मे मनाया गया। पलामू जिला महासचिव सुधीर कुमार सिंह भी उपस्थित रहे और कहा कि आज राजीव गांधी जी का 30वीं पुण्यतिथि मनाया जा रहा है जिसे सद्भावना दिवस के रूप में भी हम लोग मनाते हैं ।और इनका हमारे देश के लिए और युवाओं के लिए विशेष योगदान रहा है यह सूचना क्रांति के पुरोधा रहे हैं देश में सुचना क्रान्ति फैलाने मे इनका बड़ा योगदान रहा है और 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार जो है इन्हीं के द्वारा दिया गया है पहले 21 वर्ष से ऊपर के लोग को मतदान करने का अधिकार था, लेकिन आदरणीय राजीव गांधी जी के प्रयास से 18 साल तक के युवाओं को मतदान का अधिकार मिला और पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। हम आज इनके पुन्य तिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।साथ ही उन्होंने ने कहा कि कोरोना महामारी से हमारा देश इस वक़्त जूझ रहा है इस लिए आप सभी से कहना चाहेंगे कि सभी लोगों को सरकारी गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। बिना काम के घर से बाहर ना निकले और अगर अति आवश्यकता है तो मास्क लगाकर ही बाहर निकले सैनिटाइजर अपने साथ रखें समय समय पर हाथ मे लगाएं और साबुन से हाथ धोते रहें और झुठी अफवाहें ना फैलाएं लोग के दिमाग में बैठ गया है कि वैक्सिन से नुकसान है लेकिन वैसा बात नहीं है आप वैक्सीन अवश्य लेे। क्योंकि कोरोना से जंग जीतना है तो टीका अवश्य लगवाना है टीका ले और लोगों को टीका लेने के लिए जागरूक करें झूठी अफवाह में ना रहे धन्यवा। वहीं लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी नंदकिशोर मिश्रा ने कहा कि पूरे देशवासियों आज हर जगह राजीव गांधी जी की फोटो पर फूल माला देकर उनको याद कर रहे हैं वे अच्छे स्वभाव के प्रधानमंत्री थे । नौजवानों को 18 वर्ष आयु में ही वोट देने का अधिकार दिए थे और कंप्यूटर जो हमारे देश में चल रहा है वह राजीव गांधी जी का ही देन है। एक संदेश देना चाहता हूं कि कोरोना महामारी जो चल रहा है उसमें हम सभी लोगों को मिलजुल कर के हिमत से बीमारी को हटाना है तो इसमें मास्क बराबर लगाना है गांव मे अगर है भीड़ भाड़ है तो मास्क अवश्य लगाएं। सेनिटाइजर करना है सेनिटाइजर अगर नहीं है तो साबुन से हाथ धोना है तब भोजन करना है पानी पीना है तो भी साबुन से हाथ धोना है और 2 गज का दूरी ख्याल करना है हम सभी लोग हौसला बढ़ाएं रखेंगे और दूसरों को भी समझाते रहेंगे कि मास्क लगाइए सेनेटाइजर कीजिए और कोरोना का टीका अवश्य लगवाना है। मौके पर उपस्थित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनोरमा देवी, नीरा देवी, राजेंद्र मिश्रा, लक्ष्मण मोची, आलोक कुमार चंद्रवंशी अनिल मिश्रा मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें