मेदिनीनगर पलामू पत्रकारीता के स्तंभ रहे दिवंगत पत्रकार के नाम दो सड़क का नामकरण किया गया

मेदिनीनगर पलामू-जिले में पत्रकारिता के स्तम्भ रहे दो दिवंगत पत्रकारों के नाम पर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के दो सड़क का नामकरण किया गया। दिवंगत पत्रकार रामेश्वरम और स्व सुरेंद्र सिंह रूबी के नाम पर पथ नामकरण का उदघाटन नगर निगम की महापौर अरूणा शंकर व उप महापौर मंगल सिंह ने किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मौके पर मेयर व डिप्टी मेयर ने कोविड 19 गाईड लाईन का पालन करते हुए नारियल फोड़कर पथ का शुभारंभ किया । इसके पूर्व स्व रामेश्वरम की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजली कर सबों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजली दी। अब से नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 स्थित पोस्ट आंफिस के पीछे के सड़क जो रामेश्वरम जी के घर से होते हुए  कोयल नदी तट तक जाती है। वह रामेश्वरम पथ के नाम से जाना जायेगा। इसके अलावा नावाटोली स्थित डॉ अरूण कुमार सिन्हा के घर से जायंटस भवन होते कोयल नदी तट तक जानेवाली सड़क को स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह रूबी पथ के नाम से जाना जायेगा। नगर निगम की ओर से इसकी अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गयी है। बता दें कि दोनों दिवंगत पत्रकारों के नाम से सड़क के नामकरण का प्रस्ताव पलामू पत्रकार परिषद की ओर से निगम को भेजा गया था। जिसके आलोक में निगम बोर्ड की बैठक में इसे सर्वसम्मति से पास किया गया था। आज इसका विधिवत उदघाटन मेयर व डिप्टी मेयर के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर मेयर श्रीमती अरूणा शंकर ने कहा कि नगर निगम को सजाने संवारने और बेहतर बनाने में सबों का सहयोग जरूरी है। हम सब गौरवांवित हैं कि पलामू पत्रकारिता जगत के उन विभूतियों को सम्मान देकर , जिन्होंने समाज को बहुत कुछ दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामेश्वरम व स्वर्गीय रूबी सर राष्ट्रीय स्तर  के पत्रकार थे। इन्होंने पत्रकारिता के साथ समाजिक कार्य में भी इनके अतुलनीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। दिवंगत पत्रकारों के सम्मान में परिषद की ओर से किया गया यह पहल सराहनीय है। डिप्टी मेयर मंगल सिंह ने कहा कि दोनों सड़कों के नामकरण के बाद निगम की ओर से इसे सजाने संवारने की दिशा में भी पहल किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू पत्रकार परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी, व संचालन महासचिव सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर रामेश्वरम के पुत्र इषुमान के साथ पत्रकार अविनाश समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

ब्यूरो पलामू न्यूज live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें