मेदिनीनगर के बाईपास रोड स्थित JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी।
पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम अंतर्गत बाईपास रोड स्थित JMP परिसर में रविवार कि रात 11 बजे के करीब बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। इस वारदात में जेएमपी परिसर में तैनात गार्ड विनोद पांडे (50) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना का सारा घटनाक्रम CCTV कैमरा में कैद हो गया जिसे लेकर पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि रविवार कि रात करीब 11 बजे स्कूटी से एक युवक जेएमपी परिसर में पहुंचा और बाद में अपने दो अन्य साथियों को बुलाया।
तीनों ने पूरे परिसर में घूमते रहें फिर गार्ड विनोद पाण्डेय को उठाकर गेट के पास ले गए और करीब से गोली मार दी वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 15 जुलाई की रात एक जन्मदिन पार्टी के दौरान परिसर के मैनेजर सोनू सिंह और जटेश्वर मेहता के पुत्र कमलेश मेहता के साथ बर्थडे पार्टी मनाने आए लोगों की झड़प हुई थी।
प्रारंभिक स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद की रंजिश में इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़े और उसे कठोर से कठोर सजा दे, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

